Guruvaani - 857

आसनु पवन दूरि करि बवरे ॥ छोडि कपटु नित हरि भजु बवरे ॥१॥ रहाउ॥

आसनु = जोगाभ्यास के आसन। पवन = प्राणायाम। बवरे = हे कमले योगी! कपटु = ठगी, पाखण्ड।1। रहाउ।

हे बावरे जोगी! योगाभ्यास व प्राणायाम को छोड़ दे। इस पाखण्ड को छोड़, और सदा प्रभु की बँदगी कर।1। रहाउ।


जिह तू जाचहि सो त्रिभवन भोगी ॥ कहि कबीर केसौ जगि जोगी ॥२॥८॥

जिह = जो कुछ, जिस (माया) को। जाचहि = की तू याचना करता है, तू जो चाहता है। त्रिभवण = तीनों भवनों के जीवों ने, सारे जगत के जीवों ने। केसौ = केशव, परमात्मा (का नाम ही मांगने योग्य है)। जोगी = हे जोगी!।2।

(जोग-अभ्यास व प्राणायाम के नाटक-चेटक दिखा के) जो माया तू माँगता फिरता है, उसको सारे जगत के जीव भोग रहे हैं। कबीर कहता है: हे जोगी! जगत में माँगने के लायक एक प्रभु का नाम ही है।2।8।


बिलावलु ॥ इन्हि माइआ जगदीस गुसाई तुम्हरे चरन बिसारे ॥ किंचत प्रीति न उपजै जन कउ जन कहा करहि बेचारे ॥१॥ रहाउ॥

इन्हि = इनि्ह, इसी ने। इन्हि माइआ = इसी माया ने। जगदीस = हे जगत के ईश! किंचत = (संस्कृत: किंचिंत) रक्ती भर भी, थोड़ी भी। जन कउ = लोगों को। बेचारे जन = बेचारे जीव।1। रहाउ।

हे जगत के मालिक! हे जगत के पति! (तेरी पैदा की हुई) इस माया ने (हम जीवों के दिलों में से) तेरे चरणों की याद भुला दी है। जीव भी बेचारे क्या करें? (इस माया के कारण) जीवों के अंदर (तेरे चरणों का) रक्ती भर भी प्यार पैदा नहीं होता है।1। रहाउ।


ध्रिगु तनु ध्रिगु धनु ध्रिगु इह माइआ ध्रिगु ध्रिगु मति बुधि फंनी ॥ इस माइआ कउ द्रिड़ु करि राखहु बांधे आप बचंनी ॥१॥

ध्रिगु = धिक्कारयोग्य। तनु = शरीर। फंनी = लोगों को धोखा देने वाली। द्रिढ़ु करि राखहु = अच्छी तरह संभाल के रख। बांधे = (ये माया जीवों को) बाँधती है। आप बचंनी = (हे प्रभु!) तेरे हुक्म के अनुसार।1।

लाहनत है इस शरीर और धन-पदार्थों को; धिक्कारयोग्य है (मनुष्य की यह) बुद्धि, जो (जो धन-पदार्थों की खातिर) और लोगों को धोखा देती है। हे जगदीश! तेरे हकम के मुताबिक ही ये माया जीवों को अपने मोह में बाँध रही है। सो, तू खुद ही इसको अच्छी तरह अपने काबू में रख।1।


किआ खेती किआ लेवा देई परपंच झूठु गुमाना ॥ कहि कबीर ते अंति बिगूते आइआ कालु निदाना ॥२॥९॥

लेवा देई = लेन देन, कार व्यवहार, व्यापार। परपंच गुमाना = इस पसारे का गुमान। झूठ = व्यर्थ। कहि = कहे, कहता है। अंति = अंत को आखिर। बिगूते = दुखी हुए, पछताए। निदाना = आखिर में (अवश्य ही)।2।

कबीर कहता है: क्या खेती क्या व्यापार? जगत के इस पसारे का गुमान झूठा है, क्योंकि आखिर में जब मौत आती है तब (इस पसारे के मोह-मान में फसे हुए) जीव आखिर में सिसकियां भरते हैं।2।9।


बिलावलु ॥ सरीर सरोवर भीतरे आछै कमल अनूप ॥ परम जोति पुरखोतमो जा कै रेख न रूप ॥१॥

भीतरे = भीतर ही, अंदर ही। सरोवर = सुंदर सर। आछै = है। अनूप = जिस जैसे और नहीं, बड़ा सुंदर। पुरखोतमो = उत्तम पुरुष प्रभु। जा कै = जिसके अंदर। रेख = लकीर।1।

हे मन! जिस उत्तम पुरुष प्रभु की परम ज्योति की रूप-रेखा बताई नहीं जा सकती, वह प्रभु इस शरीर रूपी सुंदर सर (शरीर-सरोवर) के अंदर ही है, उसी की इनायत से हृदय-रूपी कमल फूल सुंदर खिला रहता है।1।


रे मन हरि भजु भ्रमु तजहु जगजीवन राम ॥१॥ रहाउ॥

भ्रमु = भटकना, माया के पीछे दौड़ भाग। जग जीवन = जगत की जिंदगी, जगत का आसरा।1। रहाउ।

हे मेरे मन! (माया के पीछे) भटकना छोड़ दे, और उस परमात्मा का भजन कर, जो सारे जगत का आसरा है।1। रहाउ।


आवत कछू न दीसई नह दीसै जात ॥ जह उपजै बिनसै तही जैसे पुरिवन पात ॥२॥

कछू न दीसई = कुछ नहीं दिखता। जात = जाता, मरता। जह = जहाँ। उपजै = (माया की खेल) पैदा होती है। तही = वहां ही। पुरिवन पात = (पुरिवन, चुपक्ती, जल कुमद्नी, Water Lilly) के पत्ते।2।

वह ईश्वरीय ज्योति ना कभी पैदा होती है, और ना कभी मरती दिखाई देती है। पर ये माया की खेल जल-कुमद्नी के पक्तों जैसी, उसी (प्रभु में से) पैदा होती है और उसी में लीन हो जाती है।2।


मिथिआ करि माइआ तजी सुख सहज बीचारि ॥ कहि कबीर सेवा करहु मन मंझि मुरारि ॥३॥१०॥

मिथिआ = नाशवान। करि = कर के, जान के, समझ के। बीचारि = विचार के। मन मंझि = मन के अंदर ही।3।

सहज अवस्था के सुख की विचार करके (भाव, ये समझ के कि माया का मोह छोड़ने से, माया में डोलने से हट के, सुख बन जाएगा) कबीर ने इस माया को नाशवान जान के (इसका मोह) छोड़ दिया है और अब कहता है: हे मन! अपने अंदर ही (टिक के) परमात्मा का स्मरण कर।3।10।


बिलावलु ॥ जनम मरन का भ्रमु गइआ गोबिद लिव लागी ॥ जीवत सुंनि समानिआ गुर साखी जागी ॥१॥ रहाउ॥

भ्रमु = भ्रम, भटकना, चक्कर। गइआ = चला गया, समाप्त हो गया। लिव = लगन, ध्यान। सुंनि = उस अवस्था में जहाँ माया के विचारों से शून्य है, शून्य अवस्था में। साखी = शिखा से। गुर साखी = सतिगुरु की शिक्षा से। जागी = (बुद्धि) जाग उठी है।1। रहाउ।

(मेरे अंदर) सतिगुरु जी की शिक्षा से ऐसी बुद्धि जाग उठी है कि मेरे जनम-मरण की भटकना समाप्त हो गई है, प्रभु चरणों में मेरी तवज्जो जुड़ गई है, और मैं जगत में विचरता हुआ ही उस हालत में टिका रहता हूँ जहाँ माया के विचार नहीं उठते।1। रहाउ।


कासी ते धुनि ऊपजै धुनि कासी जाई ॥ कासी फूटी पंडिता धुनि कहां समाई ॥१॥

कासी = कांसे (का बर्तन)। धुनि = आवाज। जाई = लीन हो जाती है। कासी फूटी = कांसे का बर्तन टूटा। पंडिता = हे पण्डित! कहां = कहाँ? त्रिकुटी = (संस्कृत: त्रृ+कुटी। त्रृ = तीन। कुटी = टेढ़ी लकीरें) तीन टेढ़ी लकीरें जो मनुष्य के माथे पर पड़ जाती हैं।1।

हे पंडित! जैसे कांसे के बर्तन को ठनकाने से उसमें से आवाज़ निकलती है, यदि (ठनकाना) छोड़ दें तो वह आवाज़ कांसे में ही समाप्त हो जाती है, वैसे ही शारीरिक मोह का हाल है। (जब से बुद्धि का प्रकाश हुआ है) मेरे शरीर से मोह समाप्त हो गया है (मेरा यह मायावी पदार्थों से ठनकाने वाला बर्तन टूट गया है), अब पता ही नहीं कि वह तृष्णा की आवाज कहाँ जा के गुम हो गई है।1।


त्रिकुटी संधि मै पेखिआ घट हू घट जागी ॥ ऐसी बुधि समाचरी घट माहि तिआगी ॥२॥

संधि = सेंध के, फोड़ के, नाश करके। घट हू घट = हरेक घट में। समाचरी = पैदा हुई, उपजी है। तिआगी = माया से उपराम, मोह से रहित।2।

(सतिगुरु की शिक्षा से बुद्धि जागने पर) मैंने अंदरूनी खिझ (बौखलाहट) दूर कर ली है, अब मुझे हरेक घट में प्रभु की ज्योति जगती दिखाई दे रही है; मेरे अंदर ऐसी मति पैदा हो गई है कि मैं अंदर से विरक्त हो गया हूँ।2।


आपु आप ते जानिआ तेज तेजु समाना ॥ कहु कबीर अब जानिआ गोबिद मनु माना ॥३॥११॥

आपु = अपने आप को, अपने आत्मिक जीवन को। आप ते = अंदर से ही। तेजु = प्रभु की ज्योति। माना = पतीज गया है।3।

अब अंदर से मुझे अपने आप की समझ पैदा हो गई है, मेरी ज्योति, रूहानी-ज्योति में जा मिली हे। हे कबीर! कह: अब मैंने गोबिंद के साथ जान-पहिचान बना ली है, मेरा मन गोबिंद के साथ रम गया है।3।11।


बिलावलु ॥ चरन कमल जा कै रिदै बसहि सो जनु किउ डोलै देव ॥ मानौ सभ सुख नउ निधि ता कै सहजि सहजि जसु बोलै देव ॥ रहाउ॥

किउ डोलै = नहीं डोलता, माया के हाथों में नहीं नाचता। देव = हे प्रभु! मानौ = ऐसा समझ लो। निधि = खजाना। ता कै = उसके पास हैं। सहजि = सहज अवस्था में। जसु = महिमा, गुण। रहाउ।

हे देव! जिस मनुष्य के हृदय में तेरे सुंदर चरण बसते हैं, वह माया के हाथों में नहीं नाचता, वह अडोल अवस्था में टिका रह के तेरी महिमा करता है। उसके अंदर, मानो, सारे सुख और जगत के नौ खजाने आ जाते हैं। रहाउ।


तब इह मति जउ सभ महि पेखै कुटिल गांठि जब खोलै देव ॥ बारं बार माइआ ते अटकै लै नरजा मनु तोलै देव ॥१॥

पेखै = देखता है। कुटिल = टेढ़ी। अटकै = (मन को) रोकता है। नरजा = तराजू।1।

(नाम-जपने की इनायत से) जब मनुष्य अपने अंदर से कुटिलता (टेढ़-मेढ़) निकाल देता है, तो उसके अंदर ये मति उपजती है कि उसको हर जगह प्रभु ही दिखाई देता है। वह मनुष्य बार बार अपने मन को माया की ओर से रोकता है, और तराजू ले के तोलता रहता है (भाव, हमेशा आत्म चिंतन करके मन के अवगुणों को पड़तालता रहता है)।1।


जह उहु जाइ तही सुखु पावै माइआ तासु न झोलै देव ॥ कहि कबीर मेरा मनु मानिआ राम प्रीति कीओ लै देव ॥२॥१२॥

जह = जहाँ। तासु = उसको। झोलै = डोलाती, भरमाती। लै = लीन। कीओ = कर दिया है।2।

जहाँ भी वह मनुष्य जाता है, वहीं सुख पाता है, उसे माया नहीं भरमाती। कबीर कहता है: मैंने भी अपने मन को प्रभु की प्रीति में लीन कर दिया है, अब ये मेरा मन प्रभु के साथ पतीज गया है।2।12।


बिलावलु बाणी भगत नामदेव जी की ੴ सतिगुर प्रसादि ॥

मो कउ = मुझे। सफल जनमु = वह मनुष्य जिसका जनम सफल हो गया है, वह मनुष्य जिसने मानव जीवन का उद्देश्य हासिल कर लिया है। सुख अंतरि = सुख में। बिसारि = भुला के।1।

मुझे मेरे सतिगुरु ने सफल जीवन वाला बना दिया है, मैं अब (जगत के सारे) दुख भुला के (आत्मिक) सुख में लीन हो गया हूँ।1।


सफल जनमु मो कउ गुर कीना ॥ दुख बिसारि सुख अंतरि लीना ॥१॥

मो कउ = मुझे। सफल जनमु = वह मनुष्य जिसका जनम सफल हो गया है, वह मनुष्य जिसने मानव जीवन का उद्देश्य हासिल कर लिया है। सुख अंतरि = सुख में। बिसारि = भुला के।1।

मुझे मेरे सतिगुरु ने सफल जीवन वाला बना दिया है, मैं अब (जगत के सारे) दुख भुला के (आत्मिक) सुख में लीन हो गया हूँ।1।