*Guruvaani - 805*
*हउ बलिहारी जो प्रभू धिआवत ॥ जलनि बुझै हरि हरि गुन गावत ॥१॥ रहाउ॥*
हउ = मैं। जलनि = जलन। गावत = गाते हुए।1। रहाउ।
```हे भाई मैं उन मनुष्यों से कुर्बान जाता हूँ जो प्रभु का नाम स्मरण करते हैं। प्रभु के गुण गाते-गाते (माया की तृष्णा अग्नि की) जलन बुझ जाती है।1। रहाउ।```
*सफल जनमु होवत वडभागी ॥ साधसंगि रामहि लिव लागी ॥२॥*
सफल = कामयाब। साध संगि = गुरु की संगति में। रामहि = राम में। लिव = तवज्जो, ध्यान।2।
```हे भाई! गुरु की संगति में टिक के जिस मनुष्यों की तवज्जो प्रभु में जुड़ती है, उन भाग्यशालियों की जिंदगी कामयाब हो जाती है।2।```
*मति पति धनु सुख सहज अनंदा ॥ इक निमख न विसरहु परमानंदा ॥३॥*
पति = इज्जत। सहज = आत्मिक अडोलता। निमख = (निमेष) आँख झपकने जितना समय। विसरहु = भुला दो। परमानंदा = सबसे ऊँचे आनंद का मालिक प्रभु (परम आनंद)।3।
```हे भाई! सबसे उच्च आनन्द के मालिक-परमात्मा का नाम आँख झपकने जितने समय के लिए भी ना भुलाओ! (नाम की इनायत से) मति ऊँची हो जाती है। (लोक-परलोक में) इज्जत (मिलती है), आत्मिक-अडोलता के सुख-आनंद का धन प्राप्त होता है।3।```
*हरि दरसन की मनि पिआस घनेरी ॥ भनति नानक सरणि प्रभ तेरी ॥४॥८॥१३॥*
मनि = मन में। घनेरी = बहुत। भनति = कहता है। प्रभ = हे प्रभु!।4।
```नानक विनती करता है: हे प्रभु! मैं तेरी शरण आया हूँ। हे हरि! मेरे मन में तेरे दर्शन करने की बड़ी तमन्ना है (मेरी ये चाहत पूरी कर)।4।8।13।```
*बिलावलु महला ५ ॥ मोहि निरगुन सभ गुणह बिहूना ॥ दइआ धारि अपुना करि लीना ॥१॥*
मोहि = मुझे। निरगुन = गुण हीन (को)। बिहूना = विहीन। धारि = धारण करके। करि लीना = बना लिया।1।
```हे भाई! मुझ गुण-हीन को सारे गुणों से वंचित को, प्रभु ने कृपा करके अपना (दास) बना लिया है।1।```
*मेरा मनु तनु हरि गोपालि सुहाइआ ॥ करि किरपा प्रभु घर महि आइआ ॥१॥ रहाउ॥*
गोपालि = गोपाल ने। सुहाइआ = सुंदर बना दिया है। घर महि = हृदय में।1। रहाउ।
```हे भाई! मेहर करके प्रभु मेरे हृदय-घर में आ बसा है, (इस तरह उस) गोपाल-प्रभु ने मेरा मन और मेरा शरीर सुंदर बना दिया है।1। रहाउ।```
*भगति वछल भै काटनहारे ॥ संसार सागर अब उतरे पारे ॥२॥*
भगति वछल = हे भक्ति से प्यार करने वाले! भै = सारे डर। सागर = समुंदर। अब = अब (जब से तू मेरे दिल में आ बसा है)।2।
```हे भक्ति से प्यार करने वाले प्रभु! हे सारे भय दूर करने वाले प्रभु! अब (जबकि तू मेरे दिल में आ बसा है) मैं (तेरी मेहर से) संसार-समुंदर से पार लांघ गया हूँ।2।```
*पतित पावन प्रभ बिरदु बेदि लेखिआ ॥ पारब्रहमु सो नैनहु पेखिआ ॥३॥*
पतित पावन = विकारियों को पवित्र करने वाला। बिरदु = ईश्वर का मूल स्वभाव। बेदि = वेद ने, वेद (आदि धार्मिक पुस्तकों) ने। नैनहु = आँखों से। पेखिआ = देख लिया है।3।
```हे भाई! वेद (आदि हरेक धर्म-पुस्तक) ने जिस प्रभु के संबंध में लिखा है कि वह विकारियों को पवित्र करने वाला है, उस प्रभु को मैंने अपनी आँखों से (हर जगह बसता) देख लिया है।3।```
*साधसंगि प्रगटे नाराइण ॥ नानक दास सभि दूख पलाइण ॥४॥९॥१४॥*
संगि = संगति में। सभि = सारे। पलाइण = दूर हो गए हैं।4।
```हे दास नानक! (कह:) गुरु की संगति में टिके रहने से परमात्मा जिस मनुष्य के हृदय में प्रगट हो जाता है, उसके सारे दुख दूर हो जाते हैं।4।9।14।```
*बिलावलु महला ५ ॥ कवनु जानै प्रभ तुम्हरी सेवा ॥ प्रभ अविनासी अलख अभेवा ॥१॥*
कवनु जानै = कौन जानता है? कोई नहीं जानता। प्रभ = हे प्रभु! अलख = हे अदृष्ट! अभेवा = हे प्रभु जिसका (तेरा) भेद नहीं पाया जा सकता।1।
```हे नाश-रहित प्रभु! हे अदृष्य प्रभु! हे अभेव प्रभु! (अपनी बुद्धि के बल पर) कोई मनुष्य तेरी सेवा-भक्ति करनी नहीं जानता।1।```
*गुण बेअंत प्रभ गहिर ग्मभीरे ॥ ऊच महल सुआमी प्रभ मेरे ॥ तू अपर्मपर ठाकुर मेरे ॥१॥ रहाउ॥*
गहिर = हे गहरे! गंभीर = हे बड़े जिगरे वाले! अपरंपर = परे से परे।1। रहाउ।
```हे गहरे प्रभु! हे बड़े जिगरे वाले प्रभु! हे मेरे मालिक प्रभु! हे मेरे ठाकुर! तू बेअंत गुणों का मालिक है, जिस आत्मिक मण्डलों में तू रहता है वह बहुत ऊँचे हैं, तू परे से परे है।1। रहाउ।```
*एकस बिनु नाही को दूजा ॥ तुम्ह ही जानहु अपनी पूजा ॥२॥*
जानहु = तू जानता है।2।
```हे प्रभु! तुझ एक के बिना (तुझ जैसा) और कोई नहीं है। अपनी भक्ति (करने का तरीका) तू खुद ही जानता है।2।```
*आपहु कछू न होवत भाई ॥ जिसु प्रभु देवै सो नामु पाई ॥३॥*
आपहु = जिससे अपने बल से। भाई = हे भाई!।3।
```हे भाई! (जीवों से) अपने बल पर (प्रभु की भक्ति) रक्ती भर भी नहीं हो सकती। वही मनुष्य हरि-नाम की दाति हासिल करता है जिसको प्रभु (स्वयं) देता है।3।```
*कहु नानक जो जनु प्रभ भाइआ ॥ गुण निधान प्रभु तिन ही पाइआ ॥४॥१०॥१५॥*
प्रभ भाइआ = प्रभु को अच्छा लगा। निधान = खजाना। तिन ही = तिनि ही, उसने ही।4।
```हे नानक! कह: जो मनुष्य परमात्मा को प्यारा लग जाता है, उसने ही गुणों के खजाने प्रभु (का मिलाप) प्राप्त किया है।4।10।15।```
*बिलावलु महला ५ ॥ मात गरभ महि हाथ दे राखिआ ॥ हरि रसु छोडि बिखिआ फलु चाखिआ ॥१॥*
गरभ = गर्भ, पेट। महि = में। दे = दे के। रसु = आनंद। छोडि = छोड़ के। बिखिआ = माया।1।
```(हे मूर्ख! जिस प्रभु ने तुझे) माँ के पेट में (अपना) हाथ दे के बचाया था, उसके नाम का आनंद भुला के तू माया का फल चख रहा है।1।```
*भजु गोबिद सभ छोडि जंजाल ॥ जब जमु आइ संघारै मूड़े तब तनु बिनसि जाइ बेहाल ॥१॥ रहाउ॥*
जंजाल = मोह के जाल। आइ = आय, आ के। संघारै = मारता है। मूढ़े = हे मूर्ख! बेहाल = दुखी हो के, दुख भोग के।1। रहाउ।
```हे मूर्ख (मनुष्य)! मोह के सारे जंजाल छोड़ के परमात्मा का नाम पा कर। जिस वक्त जमदूत आ के घातक हमला करता है, उस वक्त शरीर दुख सह के नाश हो जाता है।1। रहाउ।```
*तनु मनु धनु अपना करि थापिआ ॥ करनहारु इक निमख न जापिआ ॥२॥*
करि = कर के। करि थापिआ = मान रखा है। निमखु = निमेष, आँख झपकने जितना समय।2।
```(हे मूर्ख!) तू इस शरीर को, इस धन को अपना माने बैठा है, पर जिस प्रभु ने इन्हें पैदा किया है, उसको तो तूने पल भर के लिए भी नहीं स्मरण किया।2।```
*महा मोह अंध कूप परिआ ॥ पारब्रहमु माइआ पटलि बिसरिआ ॥३॥*
अंध कूप = अंधा कूआँ। पटलि = पर्दे के कारण।3।
```(हे मूर्ख!) तू मोह के बड़े घोर अंधकार भरे कूएँ में गिरा पड़ा है, माया (के मोह) के पर्दे के पीछे तुझे परमात्मा भूल चुका है।3।```
*वडै भागि प्रभ कीरतनु गाइआ ॥ संतसंगि नानक प्रभु पाइआ ॥४॥११॥१६॥*
वडै भागि = बड़ी किस्मत से। संगि = संगति में।4।
```हे नानक! जिस मनुष्य ने अहो-भाग्य से परमात्मा की महिमा के गीत गाने शुरू कर दिए, संत-जनों की संगति में रह के उसने प्रभु (का मिलाप) हासिल कर लिया।4।11।16।```
*बिलावलु महला ५ ॥ मात पिता सुत बंधप भाई ॥ नानक होआ पारब्रहमु सहाई ॥१॥*
मात = माँ। सुत = पुत्र। बंधप = रिश्तेदार। भाई = भ्राता। नानक सहाई = नानक का मददगार।1।
```हे भाई! माता, पिता, पुत्र, रिश्तेदार, भाई (इन सबकी ही तरह) परमात्मा ही नानक का मददगार बना हुआ है।1।```
*सूख सहज आनंद घणे ॥ गुरु पूरा पूरी जा की बाणी अनिक गुणा जा के जाहि न गणे ॥१॥ रहाउ॥*
सहज = आत्मिक अडोलता। घणे = बहुत। जा की = जिस (गुरु) की। जा के = जिस (गुरु) के।1। रहाउ।
```हे भाई! जो गुरु (सब गुणों से) सम्पन्न है, जिस गुरु की वाणी (आत्मिक आनंद से) भरपूर है, जिस गुरु के अनेक ही गुण हैं जो गिने नहीं जा सकते, (उस गुरु की शरण पड़ने से) आत्मिक अडोलता के अनेक सुख आनंद मिल जाते हैं।1। रहाउ।```
*सगल सरंजाम करे प्रभु आपे ॥ भए मनोरथ सो प्रभु जापे ॥२॥*
सरंजाम = काम सिरे चढ़ने के उद्यम। सगल = सारे। आपे = आप ही। जापे = जपने से।2।
```हे भाई! प्रभु स्वयं ही (शरण पड़े मनुष्य के) सारे काम सिरे चढ़ाने में मदद करता है, उस प्रभु का नाम जपने से मन की सारी कामनाएं पूरी हो जाती हैं।2।```
*अरथ धरम काम मोख का दाता ॥ पूरी भई सिमरि सिमरि बिधाता ॥३॥*
पूरी भई = मेहनत सिरे चढ़ गई। सिमरि = स्मरण करके। बिधाता = विधाता प्रभु।3।
```हे भाई! (दुनिया के प्रसिद्ध माने हुए चार पदार्थों) धर्म-अर्थ-काम-मोक्ष देने वाला परमात्मा स्वयं ही है। उस विधाता प्रभु का नाम स्मरण कर-कर के (स्मरण की) घाल-कमाई सफल हो जाती है।3।```