Guruvaani - 795
रागु बिलावलु महला १ चउपदे घरु १ ॥
कहा हउ = मैं कहता हूँ। कवन वडाई = कोई बड़प्पन नहीं। कहा = मैं कहता हूँ।1।
गावा = मैं गाऊँ। बुझाई = समझ, अक्ल। जैसे = जिस तरह, ता कि। रहउ = मैं टिका रहूँ। रजाई = हे रजा के मालिक प्रभु!।1। रहाउ।
तुझ ते = तुझसे। असनाई = नाई, बड़ाई (‘स्ना’ अरबी शब्द है, अर्थ है ‘वडिआई’ ‘बड़प्पन’)।
सहिब = हे साहिब! चतुराई = अकल, चालाकी।2।
हउ = मैं। कथी = मैं बयान करूँ। कथे कथि = कह के कह के। देखा = मैं देखता हूँ। अकथु = जिसके गुण कहे ना जा सकें। तिलु = रक्ती भर।3।
एते = इतने, अनेक। कूकर = कुत्ते, कामादिक विकार। बेगाना = पराया। भउका = मैं भौंकता हूँ। इसु तन ताई = इस शरीर को बचाने के लिए। खसमै नाउ = खसम का नाम, खसम की प्रतिभा, खसम की बड़ाई। न जाई = दूर नहीं हो सकती।4।
मंदरु = देवते का स्थान। तनु = शरीर (भाव, ज्ञान इन्द्रियाँ)। वेस कलंदरु = फकीरी पहरावे वाला। कलंदर = फकीर, रमता फकीर। घट ही = हृदय में ही। तीरथि = तीर्थ पर। नावा = मैं नहाता हूँ। एकु सबदु = परमात्मा की महिमा का शब्द। मेरै प्रानि = मेरी जिंद में। जनमि = जनम में। बाहुड़ि = दोबारा, फिर। आवा = आऊँगा।1।
बेधिआ = भेदा गया है। सेती = साथ। मेरी माई = हे मेरी माँ! कउणु जाणै = और कोई नहीं जानता। पीर = पीड़ा। चिंत पराई = किसी और की आस।1। रहाउ।
अगम = हे अगम! हे अगम्य (पहुँच से परे)! अगोचरु = अ+गो+चर, जिस तक इन्द्रियों की पहुँच ना हो सके। अलख = अदृष्ट। चिंता = फिक्र, ध्यान, संभाल। करहु = तुम करते हो। महीअलि = मही तलि, धरती के तल पर, अंतरिक्ष में, आकाश में। भरिपुरि = भरपूर, नकोनाक। घटि = हृदय में। घटि घटि = हरेक घट में।2।
सिख = शिक्षा। मति = अकल। मंदिर = जीवों के मन (रूप मंदिर)। छावा = शरीर। जाणा = मैं जानता। गावा = मैं गाता हूँ।3।
सभि = सारे। चिंत = फिक्र, संभाल। तुधु पासे = तेरे पास, तुझे ही।4।
सबदु = महिमा की वाणी। नीसानु = परवाना, राहदारी। सुरता = श्रोता, सुनने वाला। जानु = जानने वाला। करि करि = सृष्टि रच रच के। वेखै = संभाल करता है। ताणु = ताकत, बल। परवाणु = स्वीकार।1।
हे प्रभु! तेरी महिमा करके मैं तेरी बड़ाई नहीं कर रहा, (यह तो यूँ ही है कि) तू बादशाह है, और मैं तुझे मीयाँ कह रहा हूँ। (पर, इतनी महिमा करनी मेरी अपनी सामर्थ्य नहीं है) हे मालिक प्रभु! (महिमा करने का) जितना बल तू देता है मैं उतना तेरे गुण कह लेता हूँ। मुझ अन्जान से तेरे गुण बयान नहीं हो सकते।1।
हे रजा के मालिक प्रभु! तू सदा कायम रहने वाला है। मुझे (ऐसी) समझ दे कि मैं तेरी महिमा कर सकूँ, और, महिमा की इनायत से मैं तेरे (चरणों) में टिका रह सकूँ।1। रहाउ।
ये जितना जगत बना हुआ है ये सारा तुझसे ही बना है, ये सारी तेरी ही प्रतिभा है। हे मालिक प्रभु! मैं तेरे गुणों का अंत नहीं जान सकता। मैं अंधा हूँ (तुच्छ बुद्धि हूँ) मेरे में कोई समझदारी नहीं है (कि मैं तेरे गुणों का अंत जान सकूँ)।2।
मैं तेरे गुण बिल्कुल नहीं कह सकता। तेरे गुण कह: कह के जब मैं देखता हूँ (तो मुझे समझ आ जाती है कि) तेरा स्वरूप बयान से परे है, मैं बयान करने के लायक नहीं हूँ। तेरी थोड़ी सी उपमा भी जो मैं करता हूँ वही कहता हूँ जो तुझे भाती है (भाव, जितनी तू बयान करने की खुद ही समझ देता है)।3।
(हे प्रभु! यहाँ कामादिक) अनेक कुत्ते हैं, मैं (इनमें) बाहर का बेगाना सा (आ के फसा) हूँ, (जितनी भी तेरी महिमा करता हूँ वह भी मैं) अपने इस शरीर को (कामादिक कुक्तों से बचाने के लिए भौंकता ही हूँ, जैसे बाहरी कुक्ता वैरी कुक्तों से बचने के लिए भौंकता है)। (मुझे ये धरवास है कि) अगर (तेरा दास) नानक भक्ति से वंचित है (तो भी तू मेरे सिर पर रखवाला पति है, और तुझ) पति की ये शोभा दूर नहीं हो गई (कि तू आदि युगों से शरण आए हुओं की सहायता करता आया है)।4।1।
मेरा मन (प्रभु देव के रहने के लिए) मन्दिर (बन गया) है, मेरा शरीर (भाव, मेरी हरेक ज्ञान-इन्द्रीय मन्दिर की यात्रा करने वाला) रमता साधु बन गया है (भाव, मेरी ज्ञानेन्द्रियाँ बाहर भटकने की जगह अंदर बसते परमात्मा की ओर पलट आई हैं), अब मैं हृदय-तीर्थ पर स्नान करता हूँ। परमात्मा की महिमा का शब्द मेरी जिंद में टिक गया है (मेरी जिंद का आसरा बन गया है। इस वास्ते मुझे यकीन हो गया है कि) मैं दोबारा जनम में नहीं आऊँगा।1।
हे मेरी माँ! (मेरा) मन दया-के-घर प्रभु (के चरणों) में भेदा गया है। अब मैं (प्रभु के बिना) किसी और की आस नहीं रखता, क्योंकि मुझे यकीन हो गया है कि (परमात्मा के बिना) कोई और किसी दूसरे का दुख-दर्द नहीं समझ सकता।1। रहाउ।
हे अगम्य (पहुँच से परे)! हे अगोचर! हे अदृश्य! हे बेअंत प्रभू्! तू ही हमारी सब जीवों की संभाल करता है। तू जल में, धरती में, आकाश में हर जगह नाकोनाक व्यापक है, हरेक (जीव के) हृदय में तेरी ज्योति मौजूद है।2।
हे मेरे मालिक-प्रभु! सब जीवों के मन और शरीर तेरे ही रचे हुए हैं, शिक्षा, बुद्धि, समझ सभ जीवों को तुझसे ही मिलती है। तेरे बराबर का मैं किसी और को नहीं जानता। मैं नित्य तेरे ही गुण गाता हूँ।3।
सारे जीव-जंतु तेरे ही आसरे हैं, तुझे ही सबकी संभाल का फिक्र है। नानक की (तेरे दर पर) सिर्फ यही विनती है कि जो तेरी रजा में हो वही मुझे अच्छा लगे (मैं सदा तेरी रजा में राजी रहूँ)।4।2।
(जिस मनुष्य को नाम की दाति मिल जाती है उसे यह यकीन बन जाता है कि प्रभु) स्वयं ही महिमा है (भाव, जहाँ उसकी महिमा होती है वहाँ वह मौजूद है), स्वयं ही (जीव के लिए जीवन-यात्रा में) राहदारी है, प्रभु खुद ही (जीवों की अरदासें) सुनने वाला है, खुद ही (जीवों के दुख-दर्द) जानने वाला है। प्रभु स्वयं ही जगत-रचना रच के खुद ही अपना (यह) बल देख रहा है।
हे प्रभु! तू (जीवों को सबि दातें) देने वाला है, (जिसको तू अपना नाम बख्शता है, वह तेरे दर पर) स्वीकार हो जाता है।1।
तू सुलतानु कहा हउ मीआ तेरी कवन वडाई ॥ जो तू देहि सु कहा सुआमी मै मूरख कहणु न जाई ॥१॥
कहा हउ = मैं कहता हूँ। कवन वडाई = कोई बड़प्पन नहीं। कहा = मैं कहता हूँ।1।
हे प्रभु! तेरी महिमा करके मैं तेरी बड़ाई नहीं कर रहा, (यह तो यूँ ही है कि) तू बादशाह है, और मैं तुझे मीयाँ कह रहा हूँ। (पर, इतनी महिमा करनी मेरी अपनी सामर्थ्य नहीं है) हे मालिक प्रभु! (महिमा करने का) जितना बल तू देता है मैं उतना तेरे गुण कह लेता हूँ। मुझ अन्जान से तेरे गुण बयान नहीं हो सकते।1।
तेरे गुण गावा देहि बुझाई ॥ जैसे सच महि रहउ रजाई ॥१॥ रहाउ॥
गावा = मैं गाऊँ। बुझाई = समझ, अक्ल। जैसे = जिस तरह, ता कि। रहउ = मैं टिका रहूँ। रजाई = हे रजा के मालिक प्रभु!।1। रहाउ।
हे रजा के मालिक प्रभु! तू सदा कायम रहने वाला है। मुझे (ऐसी) समझ दे कि मैं तेरी महिमा कर सकूँ, और, महिमा की इनायत से मैं तेरे (चरणों) में टिका रह सकूँ।1। रहाउ।
जो किछु होआ सभु किछु तुझ ते तेरी सभ असनाई ॥ तेरा अंतु न जाणा मेरे साहिब मै अंधुले किआ चतुराई ॥२॥
तुझ ते = तुझसे। असनाई = नाई, बड़ाई (‘स्ना’ अरबी शब्द है, अर्थ है ‘वडिआई’ ‘बड़प्पन’)।
सहिब = हे साहिब! चतुराई = अकल, चालाकी।2।
ये जितना जगत बना हुआ है ये सारा तुझसे ही बना है, ये सारी तेरी ही प्रतिभा है। हे मालिक प्रभु! मैं तेरे गुणों का अंत नहीं जान सकता। मैं अंधा हूँ (तुच्छ बुद्धि हूँ) मेरे में कोई समझदारी नहीं है (कि मैं तेरे गुणों का अंत जान सकूँ)।2।
किआ हउ कथी कथे कथि देखा मै अकथु न कथना जाई ॥ जो तुधु भावै सोई आखा तिलु तेरी वडिआई ॥३॥
हउ = मैं। कथी = मैं बयान करूँ। कथे कथि = कह के कह के। देखा = मैं देखता हूँ। अकथु = जिसके गुण कहे ना जा सकें। तिलु = रक्ती भर।3।
मैं तेरे गुण बिल्कुल नहीं कह सकता। तेरे गुण कह: कह के जब मैं देखता हूँ (तो मुझे समझ आ जाती है कि) तेरा स्वरूप बयान से परे है, मैं बयान करने के लायक नहीं हूँ। तेरी थोड़ी सी उपमा भी जो मैं करता हूँ वही कहता हूँ जो तुझे भाती है (भाव, जितनी तू बयान करने की खुद ही समझ देता है)।3।
एते कूकर हउ बेगाना भउका इसु तन ताई ॥ भगति हीणु नानकु जे होइगा ता खसमै नाउ न जाई ॥४॥१॥
एते = इतने, अनेक। कूकर = कुत्ते, कामादिक विकार। बेगाना = पराया। भउका = मैं भौंकता हूँ। इसु तन ताई = इस शरीर को बचाने के लिए। खसमै नाउ = खसम का नाम, खसम की प्रतिभा, खसम की बड़ाई। न जाई = दूर नहीं हो सकती।4।
(हे प्रभु! यहाँ कामादिक) अनेक कुत्ते हैं, मैं (इनमें) बाहर का बेगाना सा (आ के फसा) हूँ, (जितनी भी तेरी महिमा करता हूँ वह भी मैं) अपने इस शरीर को (कामादिक कुक्तों से बचाने के लिए भौंकता ही हूँ, जैसे बाहरी कुक्ता वैरी कुक्तों से बचने के लिए भौंकता है)। (मुझे ये धरवास है कि) अगर (तेरा दास) नानक भक्ति से वंचित है (तो भी तू मेरे सिर पर रखवाला पति है, और तुझ) पति की ये शोभा दूर नहीं हो गई (कि तू आदि युगों से शरण आए हुओं की सहायता करता आया है)।4।1।
बिलावलु महला १ ॥ मनु मंदरु तनु वेस कलंदरु घट ही तीरथि नावा ॥ एकु सबदु मेरै प्रानि बसतु है बाहुड़ि जनमि न आवा ॥१॥
मंदरु = देवते का स्थान। तनु = शरीर (भाव, ज्ञान इन्द्रियाँ)। वेस कलंदरु = फकीरी पहरावे वाला। कलंदर = फकीर, रमता फकीर। घट ही = हृदय में ही। तीरथि = तीर्थ पर। नावा = मैं नहाता हूँ। एकु सबदु = परमात्मा की महिमा का शब्द। मेरै प्रानि = मेरी जिंद में। जनमि = जनम में। बाहुड़ि = दोबारा, फिर। आवा = आऊँगा।1।
मेरा मन (प्रभु देव के रहने के लिए) मन्दिर (बन गया) है, मेरा शरीर (भाव, मेरी हरेक ज्ञान-इन्द्रीय मन्दिर की यात्रा करने वाला) रमता साधु बन गया है (भाव, मेरी ज्ञानेन्द्रियाँ बाहर भटकने की जगह अंदर बसते परमात्मा की ओर पलट आई हैं), अब मैं हृदय-तीर्थ पर स्नान करता हूँ। परमात्मा की महिमा का शब्द मेरी जिंद में टिक गया है (मेरी जिंद का आसरा बन गया है। इस वास्ते मुझे यकीन हो गया है कि) मैं दोबारा जनम में नहीं आऊँगा।1।
मनु बेधिआ दइआल सेती मेरी माई ॥ कउणु जाणै पीर पराई ॥ हम नाही चिंत पराई ॥१॥ रहाउ॥
बेधिआ = भेदा गया है। सेती = साथ। मेरी माई = हे मेरी माँ! कउणु जाणै = और कोई नहीं जानता। पीर = पीड़ा। चिंत पराई = किसी और की आस।1। रहाउ।
हे मेरी माँ! (मेरा) मन दया-के-घर प्रभु (के चरणों) में भेदा गया है। अब मैं (प्रभु के बिना) किसी और की आस नहीं रखता, क्योंकि मुझे यकीन हो गया है कि (परमात्मा के बिना) कोई और किसी दूसरे का दुख-दर्द नहीं समझ सकता।1। रहाउ।
अगम अगोचर अलख अपारा चिंता करहु हमारी ॥ जलि थलि महीअलि भरिपुरि लीणा घटि घटि जोति तुम्हारी ॥२॥
अगम = हे अगम! हे अगम्य (पहुँच से परे)! अगोचरु = अ+गो+चर, जिस तक इन्द्रियों की पहुँच ना हो सके। अलख = अदृष्ट। चिंता = फिक्र, ध्यान, संभाल। करहु = तुम करते हो। महीअलि = मही तलि, धरती के तल पर, अंतरिक्ष में, आकाश में। भरिपुरि = भरपूर, नकोनाक। घटि = हृदय में। घटि घटि = हरेक घट में।2।
हे अगम्य (पहुँच से परे)! हे अगोचर! हे अदृश्य! हे बेअंत प्रभू्! तू ही हमारी सब जीवों की संभाल करता है। तू जल में, धरती में, आकाश में हर जगह नाकोनाक व्यापक है, हरेक (जीव के) हृदय में तेरी ज्योति मौजूद है।2।
सिख मति सभ बुधि तुम्हारी मंदिर छावा तेरे ॥ तुझ बिनु अवरु न जाणा मेरे साहिबा गुण गावा नित तेरे ॥३॥
सिख = शिक्षा। मति = अकल। मंदिर = जीवों के मन (रूप मंदिर)। छावा = शरीर। जाणा = मैं जानता। गावा = मैं गाता हूँ।3।
हे मेरे मालिक-प्रभु! सब जीवों के मन और शरीर तेरे ही रचे हुए हैं, शिक्षा, बुद्धि, समझ सभ जीवों को तुझसे ही मिलती है। तेरे बराबर का मैं किसी और को नहीं जानता। मैं नित्य तेरे ही गुण गाता हूँ।3।
जीअ जंत सभि सरणि तुम्हारी सरब चिंत तुधु पासे ॥ जो तुधु भावै सोई चंगा इक नानक की अरदासे ॥४॥२॥
सभि = सारे। चिंत = फिक्र, संभाल। तुधु पासे = तेरे पास, तुझे ही।4।
सारे जीव-जंतु तेरे ही आसरे हैं, तुझे ही सबकी संभाल का फिक्र है। नानक की (तेरे दर पर) सिर्फ यही विनती है कि जो तेरी रजा में हो वही मुझे अच्छा लगे (मैं सदा तेरी रजा में राजी रहूँ)।4।2।
बिलावलु महला १ ॥ आपे सबदु आपे नीसानु ॥ आपे सुरता आपे जानु ॥ आपे करि करि वेखै ताणु ॥ तू दाता नामु परवाणु ॥१॥